GIARDIASIS-जियार्डिया रुग्णता (जियारडिएसिस)

जियारडिएसिस क्या है?

यह एक संचारणशील रोग है जो प्रधानता ग्रहणी और मध्यान्त्र के ऊर्ध्व भाग को प्रभावित करता है।

Causes of Giardiasis

Giardiasis (जियार्डिया) – यह बीमारी ‘जियार्डिया लैम्बलिया’ नामक एक कशाभी प्रोटोजोआ (Flagellate protozoa) द्वारा होती है। इसके वर्धी और पुटीय दोनों ही रूप पाये जाते हैं। वर्धी स्वरूप (Vegetative) एक नाशपाती के आकार का होता है।

यह रोग समस्त विश्व में पाया जाता है। संक्रमण का स्रोत संक्रमी व्यक्ति होता है। संक्रमण के फैलने की विधि संक्रमित भोजन और पेय पदार्थों के माध्यम से यह रोग फैलता है।

Symptoms of Giardiasis

इसके प्रमुख लक्षण प्रवाहिका (अतिसार), आध्यमान, उदरीय तनाव, अपचन, उदर पीड़ा आदि लक्षण मिलते हैं। मल अधकचरा (Un-formed), मिट्टी के रंग का तथा दुर्गन्धित होता है। गम्भीर संक्रमण की स्थिति में कुपोषण के लक्षण मिलते हैं। इस स्थिति में मल की मात्रा अधिक होती है। मल चिकनी या फेनिल तथा बदबूदार होती है। साधारणतः यह लम्बी अवधि तक चलने वाला रोग होता है।

  1. संक्रमण के दौरान किसी लक्षण का न पाया जाना और पुनः होने लगना इस रोग की • विशेषता होती है।
  2. इस रोग का संक्रमण बच्चों में अधिक होता है ।

रोग की पहचान

इस रोग का निदान मल में पुटिकाओं या काशाभी स्वरूपों को माइक्रोस्कोप में जाँच कर पहचान कर लिया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello 👋
Can we help you?
Call Now Button