कील-मुँहासे (Acne Vulgaris): कारण, लक्षण और समाधान

क्या आप भी कील-मुँहासों से परेशान हैं?
कील-मुँहासे न केवल चेहरे की सुंदरता को प्रभावित करते हैं बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर देते हैं। कई लोग इस समस्या के कारण सामाजिक जीवन में असहज महसूस करने लगते हैं। यह समस्या चेहरे, छाती, पीठ, और बाजू के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करती है। आइए जानते हैं कि कील-मुँहासे क्यों होते हैं और इनका समाधान क्या है।

acne

कील-मुँहासे क्या हैं?

कील-मुँहासे एक इन्फ्लेमेटरी त्वचा रोग (inflammatory skin disease) हैं, जिसमें त्वचा के ऑयली ग्लैंड्स (sebaceous glands) में रुकावट और संक्रमण हो जाता है। यह समस्या आमतौर पर पॉबर्टी एज (puberty age) के दौरान अधिक होती है, जब शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं।

कील-मुँहासे क्यों होते हैं? (कारण)

  1. हार्मोनल बदलाव:
    • पॉबर्टी में एंड्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ने से ऑयली ग्लैंड्स अधिक सक्रिय हो जाते हैं, जिससे सिबम (Sebum) का उत्पादन बढ़ता है।
    • हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से यह समस्या और बढ़ सकती है।
  2. ऑयली ग्लैंड्स की रुकावट:
    • सिबम और मृत त्वचा कोशिकाएं ग्लैंड्स को बंद कर देती हैं।
    • यह रुकावट बैक्टीरिया के लिए उपयुक्त माहौल बनाती है, जिससे संक्रमण और सूजन होती है।
  3. अनहेल्दी डाइट:
    • अधिक तैलीय, मसालेदार और जंक फूड खाने से समस्या बढ़ सकती है।
  4. अन्य कारण:
    • तनाव और नींद की कमी।
    • अनहाइजीनिक लाइफस्टाइल।
    • जेनेटिक कारण।

कील-मुँहासे के लक्षण

  • चेहरे, छाती, और पीठ पर छोटे या बड़े लाल धब्बे।
  • पस वाली फुंसियां।
  • त्वचा पर जलन और दर्द।
  • त्वचा पर निशान (यदि समय पर इलाज न किया जाए)।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Open chat
1
Hello 👋
Can we help you?
Call Now Button